फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Extortionist of 20 lakhs in the name of Lawrence Bishnoi arrested in 24 hour

व्यापारी से मांगी रंगदारी: मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं... 20 लाख रुपये दे दो, पीड़ित ने किया ये काम

Wed, 18 Jan 2023 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Jan 2023 08:07 AM IST
सार

लॉरेंस बिशनोई के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले को मोहाली के बलटाना पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पलंबर का काम करता है, रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में बलटाना के एक कारोबारी से रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी, जिसे पुलिस ने 24 घंटे में फेल कर दिया है।

विज्ञापन
Extortionist of 20 lakhs in the name of Lawrence Bishnoi arrested in 24 hour
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मोहाली के बलटाना पुलिस ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को जीरकपुर से ही गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी पलंबर का काम करता है और रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में बलटाना के एक कारोबारी से रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी, जिसे पुलिस ने 24 घंटे में फेल कर दिया है। आरोपी की पहचान करन कुमार निवासी भाखंरपुर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 486 व 511 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे डेराबस्सी अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि वह अकेला ही वारदात को अंजाम दे रहा था या फिर कोई ओर भी उसके साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मोहाली ने बताया कि आरोपी पलंबर व्यापारी मुकेश कुमार अग्रवाल निवासी बलटाना सैनी विहार फेस 3 को पहले से ही जानता था और उसे अंदाजा था कि वह पैसे देने में सक्षम है। इसके चलते उसने यह कहानी बनाई। पुलिस पूछताछ में आरोपी करन ने बताया कि इन दिनों पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार नामक गैंगस्टरों का आतंक चल रहा है और लोग उनके नाम से डरते हैं। 

इसलिए उसने मुकेश अग्रवाल को निशाना बनाया क्योंकि चार महीने पहले वह किसी काम के सिलसिले में उनसे मिला था और उस दौरान उनका नंबर भी लिया था। आरोपी करन ने पीड़ित को 10 जनवरी को कॉल करके 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी, जिस कारण वह बहुत ज्यादा डर गया था और बाद में परिवार द्वारा हिम्मत देने के कारण उसने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को शिकायत देने के बाद 24 घंटे में ही पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पंजाब में रंगदारी मांगना आम बात हो गई है और रंगदारी न देने पर बहुत से कत्ल भी हो चुके हैं। इसके चलते लोगों के दिलों में दहशत है। यहीं कारण है कि ऐसी फोन कॉल आने पर लोग डर जाते हैं और पैसे देने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं होता है। इससे पहले भी दो ऐसे मामले जीरकपुर में हुए हैं कि एक प्रॉपर्टी कारोबारी से एक करोड़ की मांग की गई थी। 

इसके अलावा विधायक एनके शर्मा ने भी एक कांफ्रेंस में नाम न बताते हुए किसी कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की बात कही थी और आरोप भी लगाया था कि पुलिस मामला तक दर्ज नहीं कर रही है। वहीं पंजाब के हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि लोगों के मन में डर है। इस कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed