{"_id":"653c16279d8aa71ac1047b95","slug":"external-members-will-be-able-to-get-physiotherapy-in-pu-for-rs-100-chandigarh-news-c-16-sml1026-271763-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में बाहरी सदस्य सौ रुपये में करा सकेंगे फिजियोथैरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में बाहरी सदस्य सौ रुपये में करा सकेंगे फिजियोथैरेपी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी सेंटर पर बाहरी सदस्य भी फिजियोथेरेपी करा सकेंगे। इसके लिए शनिवार को होने वाली सिंडिकेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है। प्रस्ताव को पीयू की स्पोर्ट्स काउंसिल ने सहमति दे दी है। बाहरी लोगों को सौ रुपये प्रति सदस्य फिजियोथेरेपी के लिए फीस अदा करनी होगी। पीयू के विद्यार्थियों के लिए ये फीस 30 रुपये प्रति सदस्य और सीनेट सदस्यों के लिए फीस 50 रुपये प्रति सदस्य है।
पंजाब यूनिवर्सिटी में बने खेल छात्रावास के लिए भी बाहरी सदस्यों को अब अधिक फीस देनी होगी। स्टाफ को शयनशाला के लिए अब तीन सौ रुपये के बजाय पांच सौ रुपये और आधिकारिक कमरे के लिए तीन सौ रुपये के बजाय सात सौ रुपये देने होंगे। स्टाफ के लिए किचन के साथ डाइनिंग हॉल के लिए आठ सौ के बजाय हजार रुपये फीस अदा करनी होगी।
साथ ही छात्रों की डाइट और पीयू कोच के भी मूल्य बढ़ा दिए हैं। इंटर यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में चार सौ रुपये के बजाय आठ सौ रुपये टीए और डीए दिया जाएगा। इन खेल में हिस्सा लेने वाले छात्रों की डाइट चार सौ से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाना है। इंटर कॉलेज की तैयारी के लिए भी डीए दिया जाएगा। जीतने वाली टीम के लिए भी लंच और डीनर का खर्च 250 से बढ़ाकर प्रति व्यक्ति चार सौ रुपये किया जाएगा। साथ ही ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मर को बलबीर सिंह सीनियर ट्रॉफी देने का प्रस्ताव भी बैठक में लाया जा रहा है।