फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Expo 9 to promote electric vehicles and solar energy in the city

Chandigarh News: शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक्सपो 9 से

Thu, 08 Jan 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Expo 9 to promote electric vehicles and solar energy in the city
चंडीगढ़। र्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की ओर से 9 जनवरी से चंडीगढ़ में चौथे रिन्यूएबल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल (आरईवी) एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ ने बताया कि 9 जनवरी से सेक्टर-34 स्थित एग्जिबिशन ग्राउंड में शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय एक्सपो का उद्घाटन मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद करेंगे। वहीं क्रेस्ट के सचिव सौरभ कुमार, आईएफएस, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में देशभर की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने नवीनतम इलेक्ट्रिक वाहन और तकनीक प्रदर्शित करेंगी।
विज्ञापन

पीएचडीसीसीआई की सीनियर क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन उपभोक्ताओं में इन योजनाओं को लेकर पर्याप्त जागरूकता नहीं है। इस एक्सपो के माध्यम से शहरवासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता, लागत लाभ और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद सोलर उद्योग में महिलाओं के लिए व्यावसायिक अवसर विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्रेस्ट के प्रोजेक्ट निदेशक सुखविंदर सिंह अबरोल, सीएस अर्शदीप कौर सहित कई विषय विशेषज्ञ सौर ऊर्जा क्षेत्र में आ रही नई तकनीकों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed