{"_id":"69e7e34a5d81cc49930c0557","slug":"experts-advise-voice-recognition-care-is-essential-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1000543-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विशेषज्ञों की सलाह, आवाज है पहचान देखभाल जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विशेषज्ञों की सलाह, आवाज है पहचान देखभाल जरूरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर। पीजीआई में सोमवार को वर्ल्ड वॉइस डे पर केयरिंग फॉर आवर वॉइसेज थीम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टरों ने आवाज की सेहत पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
पीजीआई के ईएनटी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. जैमंती बक्शी ने आवाज से जुड़ी बीमारियों के प्रकार, कारण और जांच प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर इलाज और स्पीच थेरेपी से कई समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ विशेषज्ञों ने भी मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आवाज हमारी पहचान होती है, इसलिए इसकी देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, वोकल नैप लेने और नियमित वोकल एक्सरसाइज करने की सलाह दी। इसके अलावा ऑडियोलॉजी के छात्रों ने नाटक के माध्यम से आवाज संबंधी समस्याओं और उनके समाधान को सरल तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मरीजों, केयरगिवर्स और आम लोगों को आवाज की देखभाल के प्रति जागरूक किया।