{"_id":"68cc71bccb805f01260e2f83","slug":"experiences-of-women-entrepreneurs-will-be-a-celebration-of-change-udaan-chandigarh-news-c-16-pkl1079-822764-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: महिला उद्यमियों के अनुभव से सजेगा परिवर्तन का उत्सव - उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: महिला उद्यमियों के अनुभव से सजेगा परिवर्तन का उत्सव - उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टाई (टीआईई) चंडीगढ़ अपने सहायक एसोसिएट्स के सहयोग से शुक्रवार को शाम 4 से 7 बजे तक चंडीगढ़ क्लब, सेक्टर 1 में परिवर्तन का उत्सव-उड़ान कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम महिला उद्यमियों के जज़्बे, नवाचार और प्रभाव को समर्पित होगा। इसमें
महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक जीवन यात्राएं, महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों की प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी शामिल होंगी। टाई चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट पुनीत वर्मा ने कहा कि यह केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि उन महिला उद्यमियों का सम्मान और सशक्तिकरण है जो व्यापार और समाज का भविष्य गढ़ रही हैं।
पिच प्रतियोगिता में टक्कर
दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित टाई वुमन ग्लोबल पिच प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में टाई चंडीगढ़ की शीर्ष पांच फाइनलिस्ट मुकाबला करेंगी। विजेताओं को कुल 5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
शाम का मुख्य सत्र
शाम का कार्यक्रम विशेष संवाद से शुरू होगा। इसमें अभिनेत्री एवं उद्यमी दिविता जुनेजा, फाउंडर, स्टूडियो हिमानी अरोड़ा शामिल होंगी। सत्र का संचालन उद्यमी एवं कम्युनिटी बिल्डर ओपिंदर कौर गिल करेंगी।
पंजाब की कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन से गुरप्रीत कौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी।