फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   exemption in TGT qualifying examination plea rejected by CAT

टीजीटी परीक्षा के क्वालिफाइंग अंकों में छूट की याचिका खारिज

Sun, 08 May 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 May 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
exemption in TGT qualifying examination plea rejected by CAT
कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (टीजीटी) की परीक्षा के क्वालिफाइंग अंकों में छूट दिए जाने से जुड़ी तीन याचिका कैट ने खारिज कर दिया। परीक्षा के क्वालिफाइंग अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दिए जाने से जुड़ी याचिका खारिज करते हुए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने फैसले में कहा कि टीजीटी में पात्रता योग्यता (स्नातक या स्नातकोत्तर में) में अन्य पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों के लिए 5 प्रतिशत अंकों की छूट का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि याचिकाकर्ताओं ने यूटी के शिक्षा विभाग को निर्देश देने की अपील की थी कि उन्हें शहर के स्कूलों में टीजीटी के पदों के लिए आयोजित परीक्षा में क्वालीफाइंग अंकों में .5 (आधा)प्रतिशत की छूट दी जाए।
विज्ञापन


हरियाणा के रेवाड़ी निवासी संजू बाला ने यूटी के शिक्षा विभाग के पात्रता मापदंड को अधिकरण में चुनौती देते हुए कहा था कि पात्रता नियम नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) के नियमों के अनुसार नहीं हैं। साथ ही कहा था कि जो आवेदक ओबीसी श्रेणी से संबंध रखते हैं उन्होंने शिक्षा विभाग के एक विज्ञापन के तहत टीजीटी के पदों के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजू बाला ने दावा किया था कि उसने सीबीएसई से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) पास किया हुआ है। संजू बाला के अतिरिक्त अन्य दोनों आवेदकों ने भी कहा था कि विज्ञापन में उम्मीदवारों के स्नातक परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक जरूरी मांगे गए थे। उनके 49.5 अंक  थे। ऐसे में उन्हें अयोग्य बताया गया था।

एनसीटीई की वर्ष 2011 की एक नोटिफिकेशन को आधार बनाते हुए कहा गया कि जिसने स्नातक की हो और प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा किया हो और इसके अलावा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण किया हो, वह एनसीटीई नियम, 2002 के मुताबिक टीजीटी पद के योग्य है। बाला ने कहा कि विभाग ने खुद कहा था कि स्नातक में 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।


साथ ही कहा कि एनसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार उन्हें क्वालिफाइंग अंकों में आधा प्रतिशत की छूट दी जानी चाहिए थी क्योंकि वह ओबीसी आवेदक हैं। वहीं कैट ने अपने फैसले में कहा कि संबंधित नोटिफिकेशन में ऐसा कुछ नजर नहीं आता कि एक जैसी परिस्थितियां सभी योग्यताओं परीक्षाओं में योग्यता अंकों में डील करती हों जिनमें स्नातक व स्नातकोत्तर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed