{"_id":"575478e64f1c1b2a461095b5","slug":"exam-for-clerk-stenographer-in-government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में 329 पदों के लिए क्लर्क-स्टेनोग्राफर्स का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में 329 पदों के लिए क्लर्क-स्टेनोग्राफर्स का पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
परीक्ष्ाा, स्टूूडेंट्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गवर्नमेंट स्कूलों और कॉलेजों में बनाए गए एग्जामिनेशन सेंटरों पर प्रशासन ने रविवार को क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 329 पदों के लिए परीक्षा ली। नकल रोकने के लिए सभी एग्जामिनेशन सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए। इस बार एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी विभागों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि जो टीचर अपनी ड्यूटी पेपर में ठीक से नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी करवाई होगी। इन पदों केलिए एक पेपर सुबह 10.30 से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक हुआ तो दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक हुआ।
विज्ञापन
परीक्षा में इतनी सख्ती देखी गई कि सुबह 8 बजे गवर्नमेंट स्कूलों में बने सेंटरों में एक बार प्रवेश करने वाले शाम 4 बजे ही बाहर आ सके। सभी सेंटरों के बाहर धारा 144 लागू की गई थी। परीक्षा से पहले एग्जाम में ड्यूटी देने वालों केसाथ सभी परीक्षार्थियों के अंगूठे के निशान लिए गए।
विज्ञापन