फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex-President Abdul Kalam Meeting with Google Boy Kautilaya

मिसाइलमैन ने दिया गूगल ब्वॉय कौटिल्य को गुरु मंत्र

Sat, 19 Jul 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 19 Jul 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Ex-President Abdul Kalam Meeting with Google Boy Kautilaya

मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने शुक्रवार को कोहंड निवासी गूगल ब्वाय कौटिल्य को गुरु मंत्र दिया। कलाम ने कौटिल्य के पिता को नसीहत दी कि वह बच्चे का पढ़ाई और नॉलेज में संतुलन बनाए रखें।

विज्ञापन


एक्सट्रा नॉलेज से बेहतर रूटीन में पढ़ाई करना है। एक्सट्रा नॉलेज तभी काम आएगी जब रूटीन में पढ़ाई अच्छी होगी। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली में दोपहर एक बजे पूर्व राष्ट्रपति कलाम से मुलाकात हुई और उनके पास वह तीस मिनट रुके।
विज्ञापन


कलाम कौटिल्य के बारे में कुछ नहीं जानते थे, जब मेल आईडी पर कौटिल्य के बारे में दिखाया गया तो वह खुश हुए और बार-बार कौटिल्य से अंग्रेजी में सवाल-जवाब करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाम ने पूछा, कौटिल्य क्या बनना चाहते हो

Ex-President Abdul Kalam Meeting with Google Boy Kautilaya

कलाम ने पूछा कि कौटिल्य क्या बनना चाहते हो। इस पर कौटिल्य ने जवाब दिया कि आईएफएस अधिकारी लेकिन कौटिल्य ने तुरंत पलटकर कहा कि अब अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता हूं। इस पर कलाम खूब हंसे और कौटिल्य की प्रशंसा करने लगे।

कलाम ने कहा कि बच्चे पर पढ़ाई का बोझ नहीं पड़ना चाहिए। कलाम से मिलने वालों में कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा, सतीश राज देसवाल, डॉ. शशि बनर्जी, एके सिंगला, एसपी गौड़, पुरुषोत्तम रहे।

कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने कहा कि आज कौटिल्य की इच्छा पूरी हो गई है, क्योंकि कौटिल्य ने अक्टूबर 2013 में दो ही लोगों से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं।

ओबामा से मिलना बाकी रह गया

Ex-President Abdul Kalam Meeting with Google Boy Kautilaya

कलाम से मिलने के बाद कौटिल्य ने कहा कि अब ओबामा से और मिलना बाकी रह गया है। इससे पहले भी कौटिल्य शंकराचार्य सहित राज्य के प्रतिष्ठित लोगों से मिलकर उनसे भी गुरु मंत्र ले चुका है।

कौटिल्य पहले भूगोल की जानकारी लेने में मग्न था। अब अपना ध्यान अंतरिक्ष की ओर भी लगा दिया है। कौटिल्य ने कलाम से पहली मुलाकात में भारतीय संस्कृति के मुताबिक उनके पांव छूकर प्रणाम किया।

कलाम ने भी कौटिल्य के सिर पर हाथ रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कलाम ने कौटिल्य से करीब नौ-दस सवाल किए, जिनके कौटिल्य ने सटीक जवाब दिए।

कलाम के सवाल भी अधिकतर भूगोल से संबंधित ही थे। कौटिल्य के घर पहुंचने पर कोहंड में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed