फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ex cm bhupinder singh hooda controversial statement

बीजेपी के आधे MLA भी पूरी नहीं करते योग्यता: हुड्डा

Mon, 11 Jan 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 11 Jan 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
ex cm bhupinder singh hooda controversial statement

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचायती चुनाव में शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता पर फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला तो संवैधानिक है मगर योग्यता को सही नहीं ठहराया जा सकता। सरकार जब पंचायती चुनाव में शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता को लागू कर रही है तो विधानसभा और लोकसभा में भी इसे लागू करे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी के आधे से ज्यादा एमएलए तो पंच-सरपंच की शैक्षणिक योग्यता तक पूरी नहीं करते। ऐसे में सरकार को विधायकों से इस्तीफा लेकर चुनाव करवाने चाहिए। हुड्डा ने शैक्षणिक योग्यता के मामले को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की भावनाओं के खिलाफ बताया।
विज्ञापन


कहा कि सरकार यदि खुद के फैसले को कोर्ट का फैसला बताकर लागू करती रही तो वह समय भी आ जाएगा जब मताधिकार के प्रयोग के लिए भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष चुनने के जवाब में कहा ‘उनसे’ ही पूछो
कांग्रेस जिला अध्यक्ष कब बनाए जाएंगे इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह तो उनसे पूछो। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का नाम लिए बिना इशारे में उन्होंने कहा कि मैं किसी व्यक्ति विशेष के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। गौरतलब है कि हाल ही में कैप्टन अजय यादव ने विधानसभा में कांग्रेस के 15 सीटों पर सिमटने के लिए हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया था। इस बारे में भी उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी से इनकार कर दिया।

हर बार चुनाव चिह्न पर लड़ी, अब क्यों नहीं
हुड्डा ने कहा कि बीजेपी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ती आई है मगर इस बार नहीं लड़ा। क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। प्रदेश की जनता कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को ही विजयी बनाएगी। कांग्रेस ने कभी भी पंचायत और निकाय चुनाव अपने पार्टी निशान पर नहीं लड़ा है।


ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना, विधायक रामनिवास घोड़ेला, प्रो. रामभगत शर्मा, वरिष्ठ नेता धर्मबीर गोयत, योगेंद्र योगी, एडवोकेट पीडी चौधरी, जगदीश जिंदल, दलजीत पंघाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed