{"_id":"58fe33c24f1c1b9e65c0c6b2","slug":"ex-cm-badal-on-captain-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर पहुंचे पूर्व सीएम, बोले- कांग्रेस सरकार के राज में गुंडागर्दी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर पहुंचे पूर्व सीएम, बोले- कांग्रेस सरकार के राज में गुंडागर्दी बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
बंता सिंह के पारिवारिक सदस्यों से जताई सांत्वना
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बनने के कुछ समय के बाद ही सूबे में गुंडाराज शुरू हो गया है। शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय जहां अमन-कानून के हालात थे, वहीं कांग्रेसियाें की सरकार में गुंडागर्दी बढ़ गई है। उन्होंने यह बात सोमवार को गांव सूरेवाला में प्रेसवार्ता के दौरान कही। वह यहां शिअद के लिए जेल काटने वाले बंता सिंह की मौत पर उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ सांत्वना जाहिर करने आए हुए थे।
उन्होंने कहा कि शिअद पर आरोप लगाते रहने वाली कांग्रेस सरकार पंजाब के लोगों के साथ किए वादे पूरे न करने के बहाने ढूंढती फिर रही है। डेढ़ माह से भी कम समय में लोगों के सामने सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है। इसकी मिसाल गिद्दड़बाहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पत्रकार से मारपीट करना और रेहड़ी चालक को आत्मदाह के लिए मजबूर करने की घटना है। इस दौरान जत्थेदार गुरप्यार सिंह मल्लण, जबरजंग सिंह ढिल्लों, मनी ढिल्लों, नवतेज सिंह काउणी और जसवीर सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे।