फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Everyone who gets vaccinated is healthy, tomorrow the campaign will run again

पीजीआई में मंगलवार को लगेगा कोरोना का टीका

Mon, 18 Jan 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Everyone who gets vaccinated is healthy, tomorrow the campaign will run again
चंडीगढ़। पीजीआई समेत शहर के सभी पांच टीकाकरण केंद्रों पर शनिवार को पहले दिन टीका लगवाने वाले सभी लोग स्वस्थ हैं। किसी भी व्यक्ति को अब तक कोई समस्या नहीं हुई है। अस्पतालों में बनाए गए हेल्प डेस्क ने रविवार को सभी का हाल जाना। इस दौरान टीका लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति ने शारीरिक बदलाव या अन्य किसी समस्या से अवगत नहीं कराया। अब मंगलवार को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार ने टीकाकरण के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके मुताबिक, चंडीगढ़ में अब हफ्ते में चार दिन मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण होगा। पीजीआई समेत सभी अस्पताल इसकी तैयारियों में जुटे हैं, जहां टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को पहले दिन शहर में 374 फ्रंट लाइन स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया था। इसमें चिकित्सक, नर्स आदि स्टाफ शामिल रहा। दिनभर टीकाकरण अभियान चलाया गया। टीकाकरण के बाद हर व्यक्ति को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। रविवार को 24 घंटे बाद हेल्प डेस्क ने सभी का हाल जाना। इस दौरान टीका लगवाने वाले सभी लोग स्वस्थ मिले। किसी में कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया। अब मंगलवार को फिर टीकाकरण किया जाएगा। पीजीआई का उद्देश्य है कि उनके सभी 12 हजार कर्मचारी स्वस्थ रहें ताकि वह दूसरे मरीजों की सेवा कर सकें। चिकित्सकों की सलाह है कि बिना मास्क घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

कोट
कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति में कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा है। हेल्प डेस्क के फीडबैक में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।
-मनोज परिदा, सलाहकार, चंडीगढ़ प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed