फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every villager will get 55 liters pure drinking water every day in Haryana

हरियाणा में हर ग्रामीण को मिलेगा 55 लीटर शुद्ध पेयजल, 2022 तक सभी घरों में होगा नल कनेक्शन

Tue, 07 Jan 2020 05:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jan 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Every villager will get 55 liters pure drinking water every day in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के सभी गांवों में प्रत्येक ग्रामीण को रोजाना 55 लीटर शुद्ध पेयजल मिलेगा। ग्रामीण को रोजाना इस जल की सप्लाई निर्बाध हो रही है, संबंधित जिला प्रशासन इस बात को सुनिश्चित भी करेगा। इतना ही नहीं 30 जून 2022 तक सभी घरों में नल कनेक्शन भी लगाने का काम पूरा होगा।

विज्ञापन


इस संदर्भ में हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए है कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ग्रामीण क्षेत्र के घरों में 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्राथमिकता आधार पर कार्य किए जाएं। ताकि 30 जून 2022 तक शत प्रतिशत घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके। सोमवार को मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला उपायुक्तों के साथ ‘जल जीवन मिशन’ योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मिशन के तहत सर्वप्रथम ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे किया जाए कि कितने घरों में नल से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा यह भी सर्वे किया जाए कि कितने घरों में पानी के अवैध कनेक्शन हैं। इस कार्य में सक्षम युवाओं को शामिल किया जाए। सर्वे के परिणामों को पानी और सीवर के लिए बिलिंग सूचना प्रणाली (बिसवास) के डाटा के साथ मिलान करने पर वैध और अवैध कनेक्शनों की पहचान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ऐसे अवैध कनेक्शनों को 31 मार्च 2020 तक वैध किया जाए, इसके लिए सरकार द्वारा एक योजना बनाई गई है। जिसके तहत विभाग द्वारा कर्मचारी घर-घर जाकर अवैध कनेक्शन को वैध करने के लिए मकान मलिक से सहमति लेकर मौके पर ही वैध कनेक्शन की सारी प्रक्रिया पूरी करेगा। उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें।

जल जीवन मिशन के तहत सरकार द्वारा कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए रोड कट शुल्क के रूप में लिये जाने वाले 2000 रुपये माफ किए गए हैं। इसके अलावा, नये कनेक्शन लेने के लिए नागरिकों को दो विकल्प दिए जाएंगे, जिसके तहत नागरिक नये कनेक्शन शुल्क के रूप में 500 रुपये देंगे या वर्तमान सरकारी दर के अनुसार सामान्य कनेक्शन के लिए 50 रुपये (40 रुपये फ्लेट रेट जमा 10 रुपये अतिरिक्त) और अनुसूचित जाति कनेक्शन के लिए 30 रुपये (20 रुपये फ्लेट रेट जमा 10 रुपये अतिरिक्त) देने होंगे, इस प्रकार कनेक्शन शुल्क के रूप में 500 रुपये की अदायगी पूर्ण होगी।

31 लाख में से अभी 16 लाख ग्रामीण घरों में कनेक्शन
 प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 31.32 लाख घर हैं और सर्वे के आधार पर 16.67 लाख घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध हैं तथा शेष 14.56 लाख घरों का सर्वे 31 मार्च तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022 तक शत प्रतिशत घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के तहत तीन चरणों में कार्य योजना तैयार की गई है। पहले चरण में 30 सितंबर तक 22.07 लाख घरों, दूसरे चरण में 30 जून, 2021 तक 25.20 लाख  घरों और तीसरे व अंतिम चरण में 31.32 लाख घरों को शत प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed