{"_id":"69bc6a4ec01f2670330c2978","slug":"event-on-bihar-day-on-22nd-talents-will-be-honoured-chandigarh-news-c-16-pkl1091-974954-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बिहार दिवस पर आयोजन 22 को, प्रतिभाएं होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बिहार दिवस पर आयोजन 22 को, प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिहार दिवस पर 22 मार्च को सेक्टर 30 के मक्खन शाह लोबाना भवन में बिहार फाउंडेशन की पंजाब और चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। विशिष्ट अतिथि चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार फाउंडेशन पंजाब और चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन डॉ. रुपेश सिंह करेंगे।
कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मशहूर बिहारी लोक गायक निखिल महादेव झा की प्रस्तुति और शंकरा लाइव म्यूजिक बैंड द्वारा लोक नृत्य शामिल होगा। समारोह में शहर के उत्कृष्ट बिहारी प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। अतिथियों के लिए पारंपरिक बिहारी लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे।
कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण के रूप में विभिन्न पारंपरिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे। इसमें लिट्टी-चोखा, घुघनी, चूड़ा एवं कचौरी, नमकीन सेव, बुंदिया एवं लड्डू, चना सत्तू, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुरी सिल्क एवं वस्त्र, गाजा, खाजा एवं खुर्मा, दाल बड़ी, पापड़ एवं तिलौरी, खोए की लाई (बरह) तथा रोस्टेड मखाना एवं भागलपुर कतरनी चूड़ा शामिल होंगे। इन स्टॉल्स के माध्यम से आगंतुक बिहार के पारंपरिक स्वाद, कला और शिल्प का एक ही स्थान पर अनुभव कर सकेंगे।