फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Evening procession taken out before the seven-day Shri Ram Katha

Chandigarh News: सात दिवसीय श्री राम कथा के पहले संध्या फेरी निकाली

Sun, 26 Oct 2025 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Evening procession taken out before the seven-day Shri Ram Katha
चंडीगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान और श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शनी ग्राउंड, सेक्टर-34 चंडीगढ़ में 23 से 29 नवंबर तक सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन होगा। मानस मर्मज्ञ कथा व्यास साध्वी श्रेया भारती प्रवचन करेंगी।
विज्ञापन

इस पावन कथा के उपलक्ष्य में सेक्टर-32 निवासियों को कथा का निमंत्रण देने के लिए प्रथम संध्या फेरी का आयोजन किया गया। संध्या फेरी का शुभारंभ श्री प्राचीन माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर सेक्टर-32 से हुआ।
विज्ञापन

पूर्व मेयर अनूप गुप्ता, पार्षद अंजु कत्याल, मंडल प्रधान रिचा वर्मा तथा श्री प्राचीन माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने प्रभु का पूजन किया और नारियल फोड़ा। संध्या फेरी के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करती चल रही थीं। इस दौरान सेक्टर-32 के निवासियों से कथा में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की ओर से साध्वी मंजीत भारती, साध्वी मनप्रीत भारती, साध्वी किरण भारती ने सुमधुर भजनों के माध्यम से प्रभु श्री राम जी की महिमा का गुणगान किया। संध्या फेरी मुख्य मार्गों से होती हुई श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-32 डी में पहुंची। वहां प्रभु की पावन आरती के साथ इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed