फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Evening flights canceled until January, know the new schedule

शाम की फ्लाइट्स जनवरी तक हुई रद्द, यहां जानें नया शेड्यूल

Sat, 10 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Evening flights canceled until January, know the new schedule
फ्लाइट रद्द - फोटो : Demo Pic

धुंध और कोहरे के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की फ्लाइट 31 जनवरी और जेट एयरवेज की फ्लाइट 15 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। धुंध के कारण शनिवार को नौ फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं।  

विज्ञापन


आईएलए थ्री इंस्टाल नहीं होने के कारण फ्लाइट के संचालन के लिए दोबारा शेड्यूल जारी करना पड़ा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी किया गया है।  इसमें सुबह 8.10 बजे से शाम केा 6.15 बजे तक ही फ्लाइट का संचालन किया जाएगा।  
विज्ञापन


स्पाइस जेट की रात को 7.30 बजे जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 31 जनवरी तक और रात को 8.30 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट को 15 फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ से शारजाह के बीच चलने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंटरनेशनल फ्लाइट का समय एक घंटा पहले कर दिया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह चंडीगढ़-शारजाह फ्लाइट यहां पर शाम 5.15 पर आती थी और शाम 6.15 जाती थी। 

12 फ्लाइटें रहीं चार घंटे लेट

Evening flights canceled until January, know the new schedule
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

अब 15 फरवरी तक शारजाह से 3.30 बजे चंडीगढ़ और शारजाह के लिए यहां से शाम 4.30 रवाना होगी। यह फ्लाइट पहले की तरह सोमवार, वीरवार, शनिवार को ऑपरेट होगी।

शनिवार को खराब मौसम के कारण नौ फ्लाइट कैंसिल हो गई। दिल्ली जाने वाली सुबह 7.35 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, सुबह 8.10 बजे इंडिगो की फ्लाइट, शाम को 4.20 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट, रात को 7.30 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट कैंसिल रही। 

वहीं मुंबई जाने वाली शाम को 6 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं दोपहर 1.25 बजे श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, शाम को 5.55 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कै सिल रही। दोपहर 12.55 बजे गो एयर की फ्लाइट कैंसिल रही।

12 फ्लाइटें रहीं चार घंटे लेट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट चार घंटे देरी से रवाना  हुईं । सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बंगलूरू की फ्लाइट, 11 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 12.25 बजे जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, 12.40 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट चार घंटे देरी से गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक कोहरे के कारण  धुंध के कारण विजुअबिलिटी कम रही। इसी कारण फ्लाइट का संचालन बाधित रहा है। 

नया शेड्यूल जारी
धुंध के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मीटिंग के बाद नया शेड्यूल जारी किया गया है। 11 दिसंबर से यह शेड्यूल 18 फरवरी तक लागू होगा।- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed