फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Even after 36 hours of bomb blasts in Chandigarh, police is still empty handed

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बम धमाकों के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 28 Nov 2024 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Even after 36 hours of bomb blasts in Chandigarh, police is still empty handed
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में दो क्लबों के बाहर मंगलवार अलसुबह दो बम धमाकों को अंजाम देने वाले दोनों युवक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पूरा चंडीगढ़ पार कर मोहाली भाग गए और पुलिस कुछ भी नहीं कर पाई। सीसीटीवी कैमरों की तीन फुटेज होने के बावजूद पुलिस अब तक एक भी आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक मॉल और आइशर के पास सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, लेकिन उसके बाद वो एयरपोर्ट रोड पर कहां गायब हो गए यह सवाल अब तक बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। ये टीमें हरियाणा और पंजाब में छापे मार रही हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला है कि हमले को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक से ही मोहाली और फिर एयरपोर्ट रोड से होते हुए आगे निकल गए। मंगलवार देर रात तक टीमें मोहाली में आरोपियों की मूवमेंट को फॉलो करते हुए चंडीगढ़ से सेक्टर-47 रोड से होते हुए चंडीगढ़ के लाइट पॉइंट और चौराहों के कैमरे खंगालते हुए मोहाली के रास्ते से होकर एयरपोर्ट रोड पर आइशर लाइट पॉइंट तक गई, जहां तक आरोपी कैमरे में दिखाई दिए। आइशर लाइट पॉइंट के पास लगे एक घर के बाहर कैमरे में आरोपी देखे गए, लेकिन इसके बाद वह मोहाली एयरपोर्ट चौक की तरफ भाग गए। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी हेलमेट पहने और शाॅल ओढ़े हुए थे और वह बहुत तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। पुलिस ने इस रोड से सीधे जाकर हाइवे से राइट होकर आने वाले टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें कोई नजर नहीं आया। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी या तो एयरपोर्ट चौक से राइट होकर लांडरा रोड की ओर फरार हो गए या फिर आसपास के किसी गांव में घुस गए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से पोस्ट किया डिलीट
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई थी, जिसमें लिखा गया कि लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इस घटना को अंजाम दिलवाया है। इस पोस्ट को कुछ ही मिनट में डिलीट कर दिया गया। पुलिस पता लगा रही है कि यह पोस्ट कब, किसने, कहां से अपलोड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब संचालकों और बाउंसरों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस शहर के अन्य क्लब संचालकों से भी बातचीत कर रही है। उनसे पूछ रही है कि उनसे भी प्रोटेक्शन मनी तो नहीं मांगी जा रही। पुलिस क्लब संचालकों के अलावा क्लब के बाउंसरों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगा रही है कि कहीं यह एक्सटॉर्शन का मामला तो नहीं। इसके अलावा पुलिस डंप डाटा उठाकर जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि यह हकीकत में एक्सटॉर्शन का मामला भी निकल सकता हैं, क्योंकि इससे पहले कई क्लब संचालकों को रंगदारी के लिए कॉल आ चुकी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
तीन महीने में दूसरी बार चंडीगढ़ में बम धमाके होने से पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासतौर पर उस समय जब पांच दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। तीन दिसंबर को पेक में उनका कार्यक्रम निर्धारित है, मगर उससे पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article