फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eureka Forbes guilty of deficiency in service, instructions to pay compensation

यूरेका फोर्ब्स सेवा में कोताही का दोषी करार, मुआवजा देने का आदेश्ा

Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Eureka Forbes guilty of deficiency in service, instructions to pay compensation
कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो

पैसे लेकर सीसीटीवी कैमरे न लगाने और पैसे न लौटाने पर उपभोक्ता फोरम ने यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। उपभोक्ता फोरम ने यूरेका फार्ब्स लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 67 हजार 756 रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज के साथ वापस करे।

विज्ञापन


यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 के सदस्य जसविंदर सिंह सिद्धूू ने सुनवाई के बाद दिया है। साथ ही फोरम ने 10 हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करने का निर्देश दिया है। आदेश की प्रति मिलने के 45 दिनों के अंदर निर्देश का पालन न करने पर 18 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज अदा करना होगा। रजनी सिंह पन्नू निवासी सेक्टर-15 बी चंडीगढ़ ने सेक्टर-7 सी चंडीगढ़ के यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड के मैनेजर के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


शिकायत में रजनी सिंह पन्नू ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने मकान में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल कराने के लिए आर्डर किया। 1 अप्रैल 2015 को कोटेशन के अनुसार एक लाख 35 हजार 512 रुपये में सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात हुई। उन्होंने उक्त राशि की 50 प्रतिशत राशि 67 हजार 756 रुपये एडवांस के रूप में कंपनी को दिए। बाद में कंपनी ने आर्डर कैंसिल कर दिया और पैसे भी नहीं लौटाए। यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड ने उपभोक्ता फोरम में पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed