फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eunoia 2026 literary festival at PU, music, drama and poems flowed

Chandigarh News: पीयू में यूनोइया 2026 साहित्यिक उत्सव, संगीत, नाटक और नज्मों के बहे सुर

Sun, 22 Mar 2026 12:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Eunoia 2026 literary festival at PU, music, drama and poems flowed
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी और सांस्कृतिक अध्ययन विभाग ने अपना वार्षिक साहित्यिक उत्सव 2026 आयोजित किया। इस उत्सव में विद्यार्थियों ने कई साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

पहले दिन लिटरेरी क्विज, पिक्शनरी और रिफ्लेक्शंस जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिसके बाद एक संगीत संध्या का आयोजन हुआ। दूसरे दिन एक्सटेम्पोर, लिटरेरी अंताक्षरी, वर्ड नर्ड्स, मैजिक बाउल और शाम-ए-नज्म जैसे कार्यक्रम हुए, जहां विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस फेस्ट का मुख्य आकर्षण नाटक डेड पॉइट सोसाइटी रहा। यह नाटक एमए प्रथम और दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया, जिसका निर्देशन अमन सिंह ने किया। इसमें अदिति, अक्ष्रिता, अंकिता, अंजलि, देवयांशी, गौरी, करण, खुश्तान, ईशा, ईशिता, निकिता, राधिका, रिया, रुपर्णा, सिद्धार्थ और सुलेखा जैसे विद्यार्थियों ने अभिनय किया। विभाग की चेयरपर्सन प्रो. मीनू ए गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को साहित्य को गहराई से समझने और अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका देते हैं। आयोजन सचिव डॉ. सुमनदीप कौर ने बताया कि यह उत्सव पूरी तरह विद्यार्थियों ने आयोजित किया, जो उनके उत्साह और प्रतिभा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed