फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ETT teacher on tower since 108 hours, police appeal to came down

108 घंटे से टावर पर टीचर, दाना-पानी खत्म, तबीयत बिगड़नी शुरू

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
ETT teacher on tower since 108 hours, police appeal to came down
पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
नौकरी की मांग को लेकर सेक्टर-3 स्थित पंजाब भवन में मोबाइल टावर पर बैठे दो ईटीटी टीचरों को सोमवार को 108 घंटे हो चुके हैं। दोनों टीचरों दीपक और राकेश के पास खाने-पीने का सामान खत्म हो चुका है, जिससे उनकी तबीयत भी खराब होने लगी है। उनके साथी दोनों को खाने-पीने का सामान देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें नजदीक जाने नहीं दे रही। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस दोनों युवकों को मोबाइल टावर से नीचे उतरने पर मजबूर करने में लगी है। डीएसपी रामगोपाल और सेक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने सोमवार को दोनों ईटीटी को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। वे पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलने की मांग की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि वे सीएम प्रकाश सिंह बादल के आने के बाद ही नीचे उतरेंगे। नहीं तो अपनी जान दे देंगे।
विज्ञापन


यह है मामला
पंजाब के गुरदासपुर निवासी राकेश और फाजिल्का निवासी दीपक अपनी मांगों को लेकर बुधवार रात को चंडीगढ़ आए थे। रात करीब तीन बजे दोनों ईटीटी पंजाब भवन के अंदर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed