फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ETT teacher on tower from 17 days, police appeal to came down

18वां दिन: टीचर्स बोले- सीएम से मीटिंग का लेटर मिलने के बाद ही उतरेंगे

Mon, 21 Nov 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ETT teacher on tower from 17 days, police appeal to came down
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ सेक्टर 3 में टावर पर चढ़े टीचरों ने मुख्यमंत्री से मीटिंग का समय और दिन निर्धारित होने के बावजूद वहां से उतरने से मना कर दिया है। टीचरों की मांग है कि जब तक उनको सीएम से मीटिंग का लेटर नहीं मिलता, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे।
विज्ञापन


ईटीटी- टेट पास बेरोजगार टीचर  यूनियन के स्टेट प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह कंबोज ने बताया कि सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन की एसएचओ पूनम दिलावरी ने पंजाब सीएम कार्यालय में बात कर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से 26 नवंबर शाम पांच बजे की उनकी मीटिंग तय की है। लेकिन अभी तक उनके पास इस बाबत कोई पत्र नहीं दिया गया है। इस कारण टीचर नीचे नहीं आ रहे हैं। अमरजीत ने बताया कि सोमवार को एसएचओ ने उनको मीटिंग का लेटर देने को कहा है। जब उनके हाथ में लेटर आ जाएगा उसके बाद एक टावर पर चढ़े दो महिलाओं समेत तीन टीचर नीचे उतरेंगे। वे भी सोमवार को ही नीचे आएंगे। बाकी दोनों टीचर राकेश व दीपक पंजाब भवन के टावर से तभी उतरेंगे जब सीएम उनको पक्की नौकरी का आश्वासन दे देंगे।
विज्ञापन


इस बीच, पिछले 3 नवंबर की रात तीन बचे से चढ़े टावर पर दीपक की तबियत काफी खराब बताई जा रही हैं। तबियत खराब होने के बावजूद उसने डाक्टरी जांच करवाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed