{"_id":"51b7701cb7e2526e2a61888d05d23122","slug":"estate-office-sealed-offices-continuing-in-dlf-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"DLF के चल रही चार गैर आईटी कंपनियों के ऑफिस सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DLF के चल रही चार गैर आईटी कंपनियों के ऑफिस सील
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिसयूज के कारण एस्टेट ऑफिस की टीम ने आईटी पार्क स्थित डीएलएफ सिटी सेंटर में चल रही 4 गैर आईटी कंपनियों के ऑफिस सील कर दिए। दस्तावेज दिखाने के बाद देर शाम एक कंपनी का ऑफिस डी-सील हो पाया। बाकी तीनों पर अभी ताला जड़ा है। इन कंपनियों में एक दैनिक अखबार का ऑफिस भी शामिल है।
विज्ञापन
एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव के नेतृत्व में एस्टेट ऑफिस की टीम आईटी पार्क पहुंची। इस टीम में आईटी विभाग केअधिकारी भी शामिल थे। ताकि पता लगा सकें की कौनी सी आईटी कंपनी है और कौन सी गैर आईटी। जब टीम पहुंची उस समय सभी कंपनियों में करीब 600 कर्मचारी काम कर रहे थे।
विज्ञापन
एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों ने सभी कंपनियों से कर्मचारियों को बाहर निकालकर पहले ऑफिस को खाली कराया। उसके बाद सभी कंपनियों को सील किया। इससे पहले एस्टेट ऑफिस ने सितंबर 2015 में डीएलएफ सिटी सेंटर में रेड कर मिसयूज और वॉयलेशन की पूरी रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में बिल्डिंग के अंदर 9 गैर आईटी कंपनियां चलती मिली थी। साथ ही पार्टिशियन की वॉयलेशन भी मिली। जिसके बाद डीएलएफ को सभी गैर आईटी कंपनियों को बंद करने केआदेश दिए। साथ ही कंपनियों से वसूला गया किराया भी प्रशासन के पास जमा कराने के आदेश दिए गए। बाद में डीएलएफ में चुपके साढ़े 13 करोड़ रुपये भी जमा करा दिए।
डीटी मॉल के बाहर लगाया नोटिस
एस्टेट ऑफिस ने डीटी मॉल के बाहर भी मिसयूज वॉयलेशन का नोटिस लगा दिया है। साथ ही एक नोटिस कंपनी के अधिकारी को रिसीव भी करा दिया गया है। डीटी मॉल के अंदर कॉमर्शियल तौर पर चल रहे 40 आउटलेट्स को भी अवैध करार दिया जा चुका है। यह सुविधा कंपनी अपने कर्मचारियों को ही उपलब्ध करा सकती है। जबकि डीटी मॉल कॉमर्शियल तौर पर आउटलेट्स और मल्टीप्लेक्स चला रहा है।