{"_id":"591acd6b4f1c1ba7268b45bd","slug":"estate-office-chandigarh-planning-to-control-private-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अब एस्टेट आफिस शिकंजा कसेगा, ये है प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अब एस्टेट आफिस शिकंजा कसेगा, ये है प्लानिंग
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 May 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
नई फीस पॉलिसी पर प्रशासक ने भी लगाई मुहर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों की लगातार बढ़ रही मनमानी पर अब एस्टेट आफिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए विशेष प्लानिंग की गई है। इसके लिए एस्टेट आफिस शहर के प्राइवेट स्कूलों में बिल्डिंग वॉयलेशन और मिसयूज को लेकर सर्वे कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक एस्टेट आफिसर अजीत बालाजी जोशी ने शहर के सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश जारी स्कूलों का सर्वे कर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
उन्होंने 6 इंसपेक्टर, 2 एसडीओ व 6 जेई को अपने- अपने एरिया में सर्वे करने के आदेश दिए हैं। एस्टेट आफिस के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 5 से 6 प्राइवेट स्कूलों को बिल्डिंग वॉयलेशन व मिसयजू को लेकर नोटिस जारी किए जा चुके है। अगले एक हफ्ते के अंदर शहर के कुल 71 प्राइवेट स्कूलों में मिसयूज व वॉयलेशन को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। खामियां पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ईडब्लयूएस सीटों का भी मांगा डाटा
शहर के करीब 71 प्राइवेट स्कूलों में इस समय 125 ईडब्लयूएस सीटें खाली पड़ी है। विभाग की ओर से सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर अपने अपने एरिया के सभी प्राइवेट स्कूलों में ईडब्लयूएस कोटे के सीटों का विस्तृत ब्योरा तैयार कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। ताकि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उनका हक दिलाया जा सके।

- शहर के अधिकतर स्कूलों में बिल्डिंग वॉयलेशन व मिसयूज
- स्कूलों के बेसमेंट में स्टोरेज की जगह चल रहे क्लासरूम व प्ले विंग
- कई स्कूलों का नक्शा तक पास नहीं
- बिल्डिंग में किए गए एडिशनल चेंज , कैंटीन और पार्किग की मंजूरी नहीं
- अधिकतर प्राइवेट स्कूल कोचिंग संस्थानों को क्लासरूम सबलेट कर रहे कमाई
- स्कूल के आगे पार्किंग के लिए अवैध कब्जा