फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Estate Office: 52 percent files were online, now will be reviewed daily

एस्टेट ऑफिस: 52 प्रतिशत फाइलें हुईं ऑनलाइन, अब रोज होगी समीक्षा

Thu, 04 Mar 2021 02:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Estate Office: 52 percent files were online, now will be reviewed daily
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस में पुरानी फाइलों को ऑनलाइन अपलोड करने का काम चल रहा है। इस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा के लिए शहर के डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बुधवार को एस्टेट ऑफिस और एनआईसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सहायक एस्टेट अधिकारी मनीष लोहान ने बताया कि करीब 52 प्रतिशत फाइलों को स्कैन और अपलोड किया जा चुका है। जो डाटा अपलोड किया गया है, उसके 15 प्रतिशत डाटा को सत्यापित भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

मनीष लोहान ने बताया कि एस्टेट ऑफिस के ऑनलाइन डाटा को क्लर्क और ब्रांच इंचार्ज स्तर के अधिकारी की ओर से डिजिटली तरीके से हस्ताक्षरित भी किया गया है। डीसी ने कहा कि डाटा को सत्यापित करते समय बेहद सावधानी बरती जाए, क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण काम है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एस्टेट ऑफिस की सभी फाइलों को जून 2021 से पहले ऑनलाइन कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस पूरी प्रक्रिया के लिए रोजाना समीक्षा बैठकें करें। अगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। डीसी ने आईएएस रूपेश और एचसीएस राधिका सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में एनआईसी के अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम, ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम और बकाया राशियों को जोड़ने के लिए तैयार किए जा रहे अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के काम को लेकर जानकारी दी। बैठक में आईएएस रूपेश, एचसीएस राधिका सिंह, सहायक एस्टेट अधिकारी मनीष कुमार लोहान, एनआईसी के विवेक शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed