फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   environmental message by bicycle from rally at Capitol Complex

गाड़ी से नहीं साइकिल से सफर कर बचाएं पर्यावरण, दिया संदेश

Mon, 06 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
environmental message by bicycle from rally at Capitol Complex
साइकिल रैली - फोटो : amar ujala

प्रशासन के फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ  एवं पर्यावरण विभाग ने एनजीओ युवसत्ता के सहयोग से साइकिल रैली आयोजित की। इस रैली के माध्यम से जजों और स्कूल के बच्चों ने धुआं उगलने वाली गाड़ियां छोड़कर साइकिल से चलने का संदेश दिया।

विज्ञापन


इससे वातावरण तो स्वच्छ रहेगा ही साथ में खुद भी स्वस्थ रहेंगे। कैपिटल कॉम्प्लेक्स के ओपन हैंड मॉन्यूमेंट से इस साइकिल रैली को शुरुआत हुई। बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए पर्यावरण बचाने पेड़ बचाने का संदेश दिया। इस खास मौके पर अधिकतर ने टीशर्ट भी ग्रीन रंग की ही पहनी हुई थी। यह रैली सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


कला सागर में पेंटिंग कंपटीशन
सेक्टर-36 स्थित कला सागर में नगर निगम और पर्यावरण संरक्षण न्यास की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शहर के मेयर अरुण सूद उपस्थित रहे। इसमें पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिंग कंपटीशन गो वाइल्ड फार लाइफ थीम पर किया गया। इसमें दो कैटैगरी में प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पर्यावरण को बचाने का संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed