फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entry Fees Issue, Chandigarh Rolar Sketing Association in Controversy

चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन पर कसा शिकंजा, एंट्री फीस वसूली पर प्रशासक ने तलब की रिपोर्ट

Tue, 30 Oct 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Entry Fees Issue, Chandigarh Rolar Sketing Association in Controversy
वीपी सिंह बदनौर
चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन पर कसते हुए स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में एंट्री फीस की वसूली मामले में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने खेल विभाग से रिपोर्ट तलब कर ली है। सोमवार को प्रशासक की अध्यक्षता में हुई प्रशासन के सीनियर लेवल के अफसरों की मीटिंग में खेल विभाग को स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा एंट्री फीस की वसूली और अन्य गड़बड़ियों की जांच करने को कहा गया। खेल विभाग अब स्केटिंग एसोसिएशन के साथ-साथ शहर की अन्य खेल संस्थाओं से भी उनका रिकॉर्ड मांगने जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-10 के सरकारी रिंक में आयोजित की गई स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों से 700 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक की एंट्री फीस वसूली गई थी। प्रशासन के खेल विभाग ने एसोसिएशन को यह रिंक फ्री में उपलब्ध कराया था। ऐसे में एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से एंट्री फीस के नाम पर ही लाखों रुपये ऐंठ लिए। नियमों के अनुसार, फ्री में स्केटिंग रिंक मिलने पर एसोसिएशन खिलाड़ियों से इतनी अधिक फीस नहीं ले सकती। खेल विभाग अब एसोसिएशन से न केवल स्केटिंग रिंक का किराया वसूलेगा बल्कि फीस पर भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन खेल विभाग के किसी भी नियम का पालन नहीं कर रही। नियमों के अनुसार खेल विभाग से जुड़ी हर एसोसिएशन को अपना लेखा-जोखा तथा पदाधिकारियों की सूची खेल विभाग को उपलब्ध करानी होती है। यही नहीं समय-समय पर एसोसिएशन को खेल विभाग के ऑब्जर्वर की निगरानी में अपने पदाधिकारियों का चुनाव करवाना होता है। चंडीगढ़ की स्केटिंग एसोसिएशन में लंबे समय से प्रेसिडेंट पद पर एक ही व्यक्ति तैनात है। यही नहीं खेल विभाग के नियमों के अनुसार 70 साल से अधिक व्यक्ति एक निर्धारित समय के बाद प्रेसिडेंट के पद पर नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्द हो सकती है एफिलिएशन
यदि कोई स्पोर्ट्स एसोसिएशन खेल विभाग के नियमों का पालन नहीं करती है तो प्रशासन उसकी एफीलिएशन रद्द कर सकता है। चंडीगढ़ में कई खेल एसोसिएशन अपनी मनमर्जी चला रही हैं। ऐसे में इन सभी एसोसिएशन को अपना रिकॉर्ड खेल विभाग को उपलब्ध कराने को कहा जाएगा।

खेल विभाग स्केटिंग एसोसिएशन के साथ शहर की उन  सभी स्पोर्ट्स एसोसिएशनों को नोटिस जारी करेगा, जो स्पोर्ट्स कोड का पालन नहीं कर रही हैं। स्केटिंग एसोसिएशन से एंट्री फीस के नाम पर की गई वसूली पर भी जवाब मांगा जा रहा है।

- जितेंद्र यादव, सेक्रेटरी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट

हम स्केटिंग एसोसिएशन से जवाब मांग रहे हैं। अगर एसोसिएशन गलत पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. महेंद्र कुमार, ज्वाइंट डायरेक्टर, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, यूटी

फीस संबंधित हर जानकारी हमने चैंपियनशिप से पहले अखबारों में दे दी थी। हमें कोई ग्रांट नहीं मिलती। फीस से ही हम खेल प्रतियोगिता में ज्यूरी, एंपायर की फीस के साथ-साथ मेडल और ट्राफी की व्यवस्था करते हैं।
- हरप्रीत सिंह, पदाधिकारी, चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed