फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entered into the house, father and son attacked with sticks and stones, condition critical

घर में घुसकर पिता-पुत्र पर किया डंडे और पत्थर से हमला, हालत गंभीर

Sat, 08 May 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Entered into the house, father and son attacked with sticks and stones, condition critical
चंडीगढ़। बापूधाम कॉलोनी में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक महिला व उसके तीन बेटों ने एक घर में घुसकर पिता-पुत्र पर डंडे और पत्थर से हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासी ओमप्रकाश और उसके पिता किशनलाल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां दोनों उपचाराधीन है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने नीलम और उसके तीन बेटे हैप्पी अंकित और अमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि वह बापूधाम कॉलोनी में परिवार समेत रहता है। वह निजी काम करता है। आरोप है कि किसी बात को लेकर नीलम से कहासुनी हुई थी। वीरवार को नीलम और उसके तीन बेटे हैप्पी, अंकित और अमन उसके घर में जबरन घुसकर उस पर और उसके पिता पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की। हमले से बचने के लिए वह और उसके पिता किशनलाल बापूधाम कॉलोनी के लाइट प्वाइंट पर पहुंचे और वहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत उसके तीनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed