{"_id":"610013ee8ebc3e583c22396a","slug":"engineer-dies-due-to-electric-current-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में हादसा: फुटपाथ में लगे खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से करनाल के इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में हादसा: फुटपाथ में लगे खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से करनाल के इंजीनियर की मौत
Wed, 28 Jul 2021 02:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:30 AM IST
सार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में कंरट से इंजीनियर की मौत हो गई है। सड़क पर जलभराव था। फुटपाथ से गुजरते वक्त बिजली के खंभे से हाथ छू गया। खंभे में करंट होने की वजह से इंजीनियर की जान चली गई। मृतक के रूम पार्टनर ने बिजली निगम के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
धारूहेड़ा के पॉश एरिया सेक्टर 4 व 6 को दिल्ली-जयुपर हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर भारी जलभराव है। यहां फुटपाथ पर लगे बिजली के खंभों में करंट दौड़ रहा है। जलभराव से बचने के लिए कंपनी का एक इंजीनियर फुटपाथ से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ वहां लगे खंभे से छू गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मानेसर की एक कंपनी में इंजीनियर नीलोखेड़ी (करनाल) निवासी 35 वर्षीय युवक पवन कुमार मंगलवार सुबह सेक्टर-4 व 6 की सड़क से होते हुए जा रहा था। सड़क पर जलभराव होने के कारण अन्य लोगों के साथ पवन सड़क के साथ बने फुटपाथ से गुजर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह बिजली के खंभे में आए करंट की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पवन के रूम पार्टनर रोबिन निवासी हिसार ने सेक्टर-6 थाना पुलिस को बिजली निगम के खिलाफ शिकायत दी है। रोबिन ने प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन
लोगों का कहना कि सेक्टर-4 व 6 से होते हुए सुभाष चौक से दिल्ली-जयपुर मार्ग तक जाने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल है। जलभराव के कारण वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन समाधान करने में रुचि नहीं दिखाता है।
अधिकारियों की लापरवाही ने मंगलवार सुबह एक युवक की जान ले ली। इससे पहले भी यहां अक्सर हादसे होते रहे हैं। जिसे लेकर क्षेत्रवासी न केवल कई बार नाराजगी जता चुके हैं, बल्कि मामले की शिकायत डीसी से होते हुए सीएम तक कर चुके हैं। बावजूद इसके समाधान के नाम पर आश्वासनों के सिवाय आज तक कुछ नहीं मिला।