फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   enforcement directorate arrested jagjit chahal

करोड़ों की ड्रग्स तस्करी में बड़ी गिरफ्तारी, ED ने चहल को दबोचा

Tue, 16 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 16 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
enforcement directorate arrested jagjit chahal
ईडी ने जगजीत चहल गिरफ्तार
पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी जगदीश भोला के साथ करोड़ों की ड्रग्स तस्करी में सह आरोपी जगजीत चहल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। ईडी उसकी 54 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर चुकी है और उससे इस प्रापर्टी के संबंध में अहम जानकारियां हासिल की जानी हैं। 
विज्ञापन


ईडी के अधिकारी उसको छह बार समन जारी कर चुके थे, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हो रहा था। ईडी ने पंजाब के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सहित 13 लोगों के 61.62 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच कर जांच शुरू की थी, जिसमें अमृतसर के कारोबारी जगजीत सिंह चहल, परमजीत सिंह चहल और इंदरजीत कौर की करीब 54.59 करोड़ रुपये के अचल संपत्ति को अटैच किया गया था।
विज्ञापन

 
भोला की नजदीकियां जगजीत चहल के साथ थीं, वहीं इस केस में चहल का कनेक्शन पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के साथ भी था। ईडी के अधिकारी निरंजन सिंह को पता चला था कि जगजीत मोहाली में एक तस्करी के केस में तारीख पर आया है, इसके बाद उसको वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी के आला अधिकारी अब चहल से मजीठिया कनेक्शन की पूरी जानकारी हासिल करेंगे। वहीं, भोला के साथ कारोबारी रिश्तों के अलावा संपत्ति की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed