{"_id":"57bee36e4f1c1ba74bd4ef4b","slug":"end-of-suspense-on-navjot-sidhu-will-expose-after-returning-back-from-america","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू पर सस्पेंस खत्म, अमेरिका से लौटते ही बताएंगे, कहां जाएंगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू पर सस्पेंस खत्म, अमेरिका से लौटते ही बताएंगे, कहां जाएंगे?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर जा सकते हैं आम आदमी पार्टी में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के फायरब्रांड नेता नवजोत सिद्धू किस पार्टी में जाएंगे, ये सस्पेंस अब खत्म हो गया है। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बताया, इसकी घोषणा खुद सिद्धू करेंगे। सिद्धू मन की शांति के लिए अभी अमेरिका गए हैं।
इस बीच जब नवजोत कौर सिद्धू से पूछा गया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिद्धू के डीएनए में ही कांग्रेस है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लेडी सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने उनका स्वागत किया है लेकिन आखिरी फैसला नवजोत सिंह सिद्धू का ही होगा। अमेरिका से आने के बाद सिद्धू बताएंगे कि किस पार्टी का दामन थामना है।
खैर, नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर देश की जनता के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियां भी असमंजस की स्थति में है। कभी खबरे आती है कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है, पार्टी उन्हे बड़ा ओहदा दे सकती है तो कभी पंजाब कांग्रेस उन्हें डिप्टी का पद ऑफर करती है। इन सब के बीच ये कन्फ्यूजन अभी तक बना हुआ है कि सिद्धू चाहते क्या है।

सिद्धू के अलग पार्टी बनाने पर अटकलें
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
'आप' में शामिल होने की अटकलों के बीच नवजोत सिद्धू ये चौंकाने वाला दांव भी चल सकते हैं। इससे भाजपा को बड़ा नुकसान होगा। दरअसल, चर्चा चल रही है कि अगर नवजोत सिदधू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सहमति न बनी तो वे अलग पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं।
इसे लेकर संभावना जताई जा रही है कि इस पार्टी में सभी राजनीतिक दलों से असंतुष्ट नेता शामिल हों, हालांकि इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई। चर्चाओं का दौर जारी है।
इसे लेकर संभावना जताई जा रही है कि इस पार्टी में सभी राजनीतिक दलों से असंतुष्ट नेता शामिल हों, हालांकि इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई। चर्चाओं का दौर जारी है।
कांग्रेस ने सिद्धू को दिया बड़ा ऑफर
नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : ANI
वहीं, सिद्धू के 'आप' में जाने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कांग्रेस ने भी सिद्धू को पंजाब में बड़ा ऑफर देने की बात कही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व बीजेपी सांसद सिद्धू को 'आप' में जुड़ने से जो कुछ मिलता, वह उन्हें उससे ज्यादा देने को तैयार है।
खबरें तो यह भी हैं कि सिद्धू ने आम आदमी पार्टी से सीएम पद की मांग की तो बात खटाई में पड़ी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिद्धू को भावी मुख्यमंत्री तो नहीं, लेकिन दो-तीन साल बाद उपमुख्यमंत्री बनाने में पार्टी को कोई आपत्ति नहीं।