फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   En-cho cleaning started in Mohali

मोहाली: दो महीने में 13.58 लाख रुपये से होगी एन-चो की सफाई, स्वास्थ्य मंत्री ने शुरू करवाया काम

Tue, 12 May 2020 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 May 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
En-cho cleaning started in Mohali
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शुरू करवाया सफाई का काम।

बरसात का मौसम शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में शहर की सड़कों पर बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी न हो, इसको लेकर नगर निगम ने मंगलवार को एन-एचो की सफाई का काम शुरू करवा दिया है। इस काम पर 13.58 लाख रुपये खर्च होंगे और इसे दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इस काम को शुरू करवाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एन-चो शहर के सेंटर से होकर गुजरता है। एन-चो के किनारे पर मोहाली का सबसे बड़ा नेचर पार्क, हॉकी स्टेडियम और पीसीएस स्टेडियम के अलावा कई रिहायशी सोसाइटी हैं। इसके अलावा एनचो कई गांवों से होकर गुजरता है। 
विज्ञापन


लेकिन एन-चो के अंदर काफी बड़ी-बड़ी जंगली घास और छोटे पेड़ उग गए हैं। जिससे बारिश का पानी ठहर जाता है। वहीं, ऐसे में जब पानी आता है तो रिहायशी एरिया में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसके चलते नगर निगम ने पूरी तैयारी के साथ एन-चो की सफाई का काम शुरू करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि एन-चो की सफाई के काम को पहल दी जाएगी। क्योंकि इससे यहां बरसात में नुकसान हो सकता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी। इस मौके पर नगर निगम के कमिश्नर कमल कुमार गर्ग, पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल थे। 

मुहैया करवाई पीपीई किट, सोशल डिस्टेंसिंग भूले
मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। नगर निगम के कमिश्नर कमल गर्ग की अगुवाई में सैनिटेशन कर्मचारियों को पीपीई किट मुहैया करवाई गई और इसके साथ ही इस संकट के समय में उनके योगदान की प्रशंसा की गई। हालांकि इस दौरान लोग सामाजिक दूरी को भूल गए।

पिछले साल मौली बैदवान में चो के पानी ने मचाई थी तबाही
एन-चो के किनारे पर बसे गांव मौली बैदवान में पिछले साल बरसातों में चो के पानी से काफी नुकसान हुआ था। लोगों के घरों तक में भी पानी भर गया था। विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के प्रयास से उक्त एन-चो के किनारों को पक्का करवाया गया था। इस काम पर करीब 16 लाख रुपये की लागत आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed