{"_id":"66e0bf89dde5477f540c2514","slug":"employees-will-hold-rally-tomorrow-to-get-their-demands-met-preparations-completed-chandigarh-news-c-16-pkl1043-513299-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मांगे मनवाने के लिए कर्मचारी कल करेंगे रैली, तैयारियां पूरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मांगे मनवाने के लिए कर्मचारी कल करेंगे रैली, तैयारियां पूरीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ प्रशासन और एमसी एंप्लायज एंड वर्कर्स के बैनर तले यूटी कर्मचारी मांगें मनवाने के लिए विशाल रैली करेगे। रैली क्रिकेट स्टेडियम के सामने सेक्टर-23 में 12 बजे शुरू होगी। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार, चेयरमैन सुरमुख सिंह, कमल कुमार, कुलदीप सिंह, संजय दूहन, याद राम ने कहा कि प्रशासन और नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रहा। इस कारण कर्मचारी बार-बार प्रदर्शन के लिए मजबूर हो रहे हैं।
अश्वनी कुमार ने कहा कि प्रशासन कर्मचारी नेताओं से मीटिंग कर कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए। जिन मांगों को मंगवाने की बात चल रही हैं उनमें आउटसोर्स वर्कर्स के लिए सुरक्षित पाॅलिसी बनाना, समान काम समान वेतन की मांग, ठेकेदारी प्रथा नहीं विभाग द्वारा आउट सोर्स वर्करों की भर्ती की मांग, पेंशन ऑफ पेंशन लाभ तुरंत देने सहित कई शामिल हैं।