फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees will get awards for doing excellent work in Haryana, scheme implemented.

Chandigarh News: हरियाणा में उत्कृष्ट कार्य करने पर कर्मियों को मिलेंगे पुरस्कार, योजना लागू

Wed, 06 Dec 2023 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Employees will get awards for doing excellent work in Haryana, scheme implemented.
हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2023 को अधिसूचित
विज्ञापन

पुरस्कार राज्य और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिए जाएंगे
चंडीगढ़। हरियाणा में अब उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी वर्गों के कर्मियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2023 को अधिसूचित किया है। राज्य और जिलास्तर पर यह पुरस्कार दिए जाएंगे। यह योजना राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशन, सोसायटियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में ग्रुप ए, बी, सी और डी में सभी कर्मियों व अधिकारियों पर लागू होगी। हालांकि, इस योजना में प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्ट पर लगे कर्मियों को शामिल नहीं किया है।


कर्मचारी 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि इसमें पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता रहेगी। जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए ट्राफियां और प्रशंसा पत्र जिले के उपायुक्त की सिफारिश पर व राज्य स्तर पर छह पुरस्कार और असाधारण प्रदर्शन के लिए तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। कर्मचारी 15 दिसंबर तक इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, पुरस्कारों के लिए सिफारिशों को अंतिम रूप देने का कार्य 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर, 2023 को पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




राज्य स्तरीय फ्लैगशिप योजना पुरस्कार

राज्य स्तरीय फ्लैगशिप पुरस्कार योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से लागू प्रमुख योजनाओं में असाधारण योगदान पर दिए जाएंगे। विजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र और प्रत्येक फ्लैगशिप योजना के लिए 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इस पुरस्कार को टीम के सदस्यों के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा, जिसमें रैंक या पद मायने नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





राज्य स्तरीय पुरस्कार : नकद इनाम भी शामिल
विभिन्न पहलुओं और योजनाओं में असाधारण प्रदर्शन करने वालों को राज्य स्तरीय पुरस्कार बांटे जाएगे। विजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रशंसा प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें पहला पुरस्कार 51,000 रुपये, दूसरा पुरस्कार 31,000 रुपये और तीसरा पुरस्कार 21,000 रुपये का होगा। फ्लैगशिप स्कीम अवार्ड्स के साथ नकद इनाम टीम के सदस्यों के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा।


जिला स्तरीय पुरस्कार : 31 हजार का इनाम
अनुकरणीय योगदान करने पर जिला स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता टीमों को ट्रॉफी, उपायुक्त की सिफारिश के आधार पर प्रशंसा पत्र और टीम के सदस्यों के बीच समान रूप से 31,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार, 21,000 रुपये का दूसरा पुरस्कार और 11,000 रुपये का तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed