फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees will do nationwide agitation for restoration of old pension and regularization of contract workers

Haryana: पुरानी पेंशन बहाली व ठेका कर्मियों के हक में राष्ट्रव्यापी आंदोलन, दिल्ली में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

Tue, 29 Nov 2022 10:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Nov 2022 10:14 PM IST
सार

फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इम्पलाइज फेडरेशन व कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स के वरिष्ठ पदाधिकारी सभी राज्यों का दौरा कर पदाधिकारियों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। केंद्र एवं अधिकतर राज्य सरकारें कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर नवउदारीकरण की नीतियों को तेजी से लागू कर रही हैं।

विज्ञापन
Employees will do nationwide agitation for restoration of old pension and regularization of contract workers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पुरानी पेंशन बहाली और आउटसोर्स ठेका कर्मियों के नियमितीकरण समेत तमाम मांगों को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इम्पलाइज फेडरेशन कर्मचारियों को लामबंद करने में जुटी हुई है। आंदोलन की घोषणा के लिए आठ दिसंबर को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया गया है।

विज्ञापन


फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इम्पलाइज फेडरेशन व कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स के वरिष्ठ पदाधिकारी सभी राज्यों का दौरा कर पदाधिकारियों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। केंद्र एवं अधिकतर राज्य सरकारें कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर नवउदारीकरण की नीतियों को तेजी से लागू कर रही हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आंदोलन की प्रमुख मांगों में पेंशन फंड रेगुलेटरी डवलमेंट एक्ट (पीएफआरडीए) रद्द कर जनवरी 2004 से सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम में शामिल करना, ठेका प्रथा समाप्त कर सभी दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्स, अनुबंध व तदर्थ कर्मचारियों का नियमितीकरण, पक्का होने तक समान काम-समान वेतन व सेवा सुरक्षा, केंद्र एवं राज्य सरकारों में खालीपड़े करीब 60 लाख पदों को पक्की भर्ती से भरना, नेशनल मुद्रीकरण पाइपलाइन पर रोक, आठवें वेतन आयोग का गठन, कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 18 महीने के बकाया डीए का भुगतान, एक्सग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाकर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed