फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees will conduct flag march in Tarn Taran for restoration of old pension

Chandigarh News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए तरनतारन में फ्लैग मार्च करेंगे कर्मचारी

Fri, 24 Oct 2025 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Employees will conduct flag march in Tarn Taran for restoration of old pension
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़।

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति और सीपीएफ कर्मचारी संघ तरनतारन में 2 नवंबर को फ्लैग मार्च निकालेगी। राज्य संयोजक जसवीर सिंह तलवाड़ा और अध्यक्ष सुखजीत सिंह ने बताया कि आप सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के दो लाख कर्मचारियों को गारंटी दी थी कि पंजाब में आप सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। पड़ोसी राज्य हिमाचल ने पुरानी पेंशन बहाल करके अपने चुनावी वादे को पूरा किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को एनपीएस के तहत नाममात्र की पेंशन दी जा रही है। लोग तरनतारन उपचुनाव के दौरान लोक कचहरी में झंडा मार्च कर अपनी पीड़ा लोगों को बताएंगे। सचिव जरनैल सिंह पट्टी, रणबीर सिंह ढड्डे व सह संयोजक जगसीर सिंह सहोता ने कहा कि देश के 70 लाख एनपीएस प्रभावित कर्मचारी 25 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed