फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees Transfers in Haryana, Be Ready

अब कर्मचारी रहें तबादले को तैयार

Wed, 10 Dec 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Dec 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
Employees Transfers in Haryana, Be Ready

हरियाणा में आईएएस और एचसीएस अफसरों के तबादलों के बाद अब निचले स्तर के कर्मचारियों के तबादले होंगे। सरकार की ओर से ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। हरियाणा सरकार की ओर से सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को तीन से 19 दिसंबर तक मंत्रियों से मिलने को कहा गया था।

विज्ञापन


ऐसे में विभागों के प्रमुख अपने अंतर्गत काम करने वाले तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के कार्यकाल की सूची लेकर मंत्रालयों में पहुंच रहे हैं। कई कर्मचारियों ने अभी से तबादले रुकवाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं, जबकि विधायक भी अपने पसंदीदा कर्मचारियों को लगवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रथम और द्वितीय श्रेणी के ट्रांसफर के मामले मुख्यमंत्री के समक्ष रखने होंगे। मालूम हो हरियाणा सरकार निचले स्तर पर तबादले कर पारदर्शिता बरतना चाहती है। इस समय प्रदेश में इस श्रेणी के सैकड़ों कर्मचारी हैं, जो पिछले कई वर्षों से एक ही जगह पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण स्टाफ के तबादलों पर रोक
सरकार ने फिलहाल शिक्षण स्टाफ के तबादलों पर रोक लगा दी है, लेकिन अगले साल मार्च के बाद इनके तबादले होंगे। इस समय प्रदेश में कई जगह ऐसे स्कूल हैं जहां पर शिक्षक लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात हैं।

‘सी’ श्रेणी के कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित
इन तबादलों में ‘सी’ श्रेणी के कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इस श्रेणी के प्रदेश में इस समय करीब पौने दो लाख कर्मचारी हैं। तबादलों में उन कर्मचारियों पर हर हाल में गाज गिरनी संभव है, जो पिछली सरकार के 10 साल के कार्यकाल से एक ही जगह पर तैनात हैं।


विरोध का सामना करना पड़ा था
पिछली कांग्रेस सरकार के पहले कार्यकाल में भी इस तरह से मंत्रियों को तबादलों के अधिकार दिए गए थे। उस दौरान कई कर्मचारी नेताओं का तबादला दूर-दराज क्षेत्रों में कर दिए गए थे जिसके बाद सरकार को विरोध का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed