फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees protest in support of their demands

Chandigarh News: मांगों के समर्थन में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 12 Nov 2025 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Employees protest in support of their demands
चंडीगढ़। सेक्टर 17 के नगर निगम कार्यालय के मंगलवार को बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी की। नगर निगम कमिश्नर के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। सीएमसी हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन और एमसी रोड वर्कर्स यूनियन ने नगर निगम दफ्तर के सामने संयुक्त रूप में जोरदार के प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदर्शन को ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलाया। को-आर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ने मांगों पर जल्द फैसले लेने का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अतिरिक्त आयुक्त को निर्देश दिया कि जल्द मीटिंग कर मांगो को हल करें।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि आयुक्त ने यह भी भरोसा दिया कि रहते डेलीवेज वर्करों को 13 मार्च 2015 की पॉलिसी के सभी लाभ देने के लिए केस सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट को भेजा गया हैं जिस पर जल्द फैसला होगा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नगर निगम आयुक्त के सामने मांग रखी गई कि आउट सोर्स वर्करों को समान काम के लिए समान वेतन के अनुसार वेतन दिया जाए। लंबित वर्दी अलाउंस और तेल साबुन का भुगतान किया जाए, खाली पदों को भरा जाए। पंचायत समिति से आए कर्मचारियों को रिवाइज पे स्केल का लाभ दिया जाए। डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित किया जाए। रिटायर कर्मचारियों को रिटायरमेंट लाभ दिया जाए। हेड माली और सुपरवाइजरों की प्रमोशन की जाऐ। बूटी अलाउंस दिया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों का टेंडर दो महीने की जगह दो साल का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को को-ऑर्डिनेशन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार, मुख्य संरक्षक अनिल कुमार के अलावा सीएमसी हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन के चेयरमेन रघबीर चंद, प्रधान हरजीत सिंह, महासचिव राम दुलार, पंडित अमित कुमार, शाम लाल, एम सी रोड वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन टॉपलेन, प्रधान राजिंदर, महासचिव प्रेम पाल, सीवर यूनियन से प्रधान सुरेश कुमार, नरेश कुमार तथा राहुल वैद्य, वाटर सप्लाई के चेयरमैन निर्मल सिंह, नगर निगम इलेक्ट्रिकल से महासचिव दलजीत सिंह, जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन के प्रधान अशोक बेनीवाल, नगर निगम मैकेनिकल से सुब्रह्मण्यम, इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के प्रधान किशोरी लाल, बिल्डिंग मेंटेनेंस से प्रधान करपण, जीएमसीएच 32 सिक्योरिटी वर्कर यूनियन से महासचिव तालिब हुसैन, 16 हॉस्पिटल से सुखविंदर सिंह ने भी संबोधित किया। सभी ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द हल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed