फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees protest against traffic general manager

Chandigarh News: यातायात महाप्रबंधक के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 05 Jun 2025 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Employees protest against traffic general manager
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के बस अड्डे पर सीटीयू वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बुधवार को कर्मचारियों ने महाप्रबंधक यातायात के खिलाफ धरना दिया। यूनियन ने आरोप लगाया कि यातायात महाप्रबंधक कर्मचारियों के साथ ठीक से व्यवहार नहीं करते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली रोड पर ढाबों का मुद्दा भी जीएम के कार्यकाल में चर्चा में है क्योंकि 2022 में एक ढाबे पर मनमर्जी से रुकने पर विभाग के कुछ ड्राइवरों को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अब जीएम ने मौखिक रूप से दिल्ली जाने वाली सभी बसों को मयूर ढाबे पर रुकने का आदेश दिया है। महाप्रबंधक से कर्मचारी या यूनियन के सदस्य किसी काम के लिए मिलने जाते हैं तो अपमान कर देते हैं। यूनियन का कहना है कि जब तक महाप्रबंधक को उनके मूल राज्य में वापस नहीं भेजा जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। मंच संचालन महासचिव धर्मेंद्र सिंह राही ने किया। मंच से अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के अलावा सचिव रवीश कुमार, हाकम सिंह, दिनेश कुमार, ओेम प्रकाश, सुरिंदर सिंह, अमरदीप सिंह, अतर सिंह, जतिंदर पाल, भूपिंदर सिंह, अशोक कुमार, रोहतास सिंह आदि वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed