{"_id":"5e3b251c8ebc3ee5f523efb6","slug":"employees-lock-the-toilet-due-to-non-payment-of-salary-chandigarh-news-pkl3655023129","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने टॉयलेट में लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने टॉयलेट में लगाया ताला
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 22 शास्त्री मार्केट में बुधवार को कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर टॉयलेट पर ताला लगा दिया। लोगों की परेशानी देख दुकानदारों ने ताला खोलने के लिए कहा तो कर्मचारियों ने मना कर दिया। इसे लेकर कर्मचारियों और दुकानदारों में झड़प हो गई। बवाल के बाद कर्मचारियों ने टॉयलेट के ताले खोले।
सेक्टर 22 मार्केट के टॉयलेट को अमृत रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन को दिया गया है। कर्मचारियों का आरोप था कि दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है।
कई बार कहने के बाद न एनजीओ के लोग सुनते हैं और न नगर निगम के अधिकारी सुनते हैं। दो माह से मुश्किल से घर खर्च चलाया जा रहा है। इस संबंध में एनजीओ के प्रधान प्रिंस भंढुला ने बताया कि निगम ने दो माह से भुगतान नहीं किया। हम कर्मचारियों को कहां से वेतन दें। वहीं, एडीशनल कमिश्नर एसके जैन ने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वीरवार को जानकारी ली जाएगी। यदि एनजीओ का पेमेंट नहीं हुआ है, तो उसे कराया जाएगा।