फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees administered oath of safety

Chandigarh News: कर्मचारियों को दिलाई सुरक्षा की शपथ

Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Employees administered oath of safety
चंडीगढ़।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत के पहले दिन मंगलवार को सभी डिवीजनल कार्यालयों में कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। 10 मार्च तक चलने वाले इस सुरक्षा सप्ताह के तहत कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा प्राथमिकता देने और सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।
मौके पर सीपीडीएल के सभी कार्यालयों में झंडा फहराकर सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान सीपीडीएल की ओर से कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें कर्मचारियों को सुरक्षा से जुड़े सभी प्रोटोकॉल और निवारक उपायों से अवगत कराने के लिए विशेष पुस्तिका का वितरण शामिल है। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सभी शिकायत केंद्रों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

लाइनमैन और ग्राउंड मेंटेनेंस स्टाफ को आवश्यकतानुसार किट प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी भाग ले सकेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की थीम सुरक्षा और कल्याण, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed