{"_id":"58a46af24f1c1ba340d8593d","slug":"employee-of-punjab-will-protest-in-mohali-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज सामूहिक छुट्टी लेकर मोहाली में गरजेंगे मुलाजिम, शुरू होगा मरणव्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सामूहिक छुट्टी लेकर मोहाली में गरजेंगे मुलाजिम, शुरू होगा मरणव्रत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेगुलराइजेशन के आदेश जारी करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर चल रहे पंजाब के कच्चे मुलाजिमों ने अब आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। पूरे पंजाब के मुलाजिम वीरवार को सामूहिक छुट्टी लेकर मोहाली में रोष रैली करेंगे। साथ ही मुलाजिम नेता सज्जन सिंह मरणव्रत शुरू करेंगे। मुलाजिमों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रेगुलर करने के आदेश न हुए तो वे सभी विभागों का कामकाज ठप कर देंगे।
मुलाजिम नेताओं आशीष जुलाहा और वरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि अफसरशाही जानबूझ कर इस मुद्दे पर टाल-मटोल कर रही है। सरकार ने दिसंबर-2016 में ही विधानसभा में कानून बनाकर पंजाब के करीब 27 हजार कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने का रास्ता साफ कर दिया था, लेकिन अफसरशाही इस संबंध में आदेश जारी नहीं कर रही है। इससे पहले भी मुलाजिम चंडीगढ़ में कई बार मरणव्रत पर बैठ चुके हैं। तभी उनकी मांगें मानी भी गई थीं। अब उन्हें फिर वही रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

जल्द आदेश न हुए तो सभी विभागों का कामकाज करेंगे ठप
हड़ताल
- फोटो : Demo Pic
मुलाजिम नेताओं ने कहा कि मांगों को लेकर एक सीनियर मुलाजिम नेता का मरणव्रत पर बैठना पंजाब के लिए काला दिवस होगा। मुलाजिम अब अपने दफ्तरों में रोष स्वरूप काली पट्टियां बांध कर काम करेंगे।
रेगुलराइजेशन के आदेश के अलावा मुलाजिमों की अन्य मांगों में सुविधा स्टाफ को तुरंत नौकरी पर बहाल करना, संघर्ष के दौरान मुलाजिमों पर दर्ज केस रद करना, कुक-कम-हेल्पर के मान भत्ते में की बढ़ोतरी लागू करना, पे-कमीशन से पहले रेगुलर मुलाजिमों को अंतरिम सहायता रिलीज करना और पे-कमीशन को स्टाफ और बजट देना शामिल हैं। मुलाजिम नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगें न मानी गईं तो वे सरकारी कामकाज ठप कर देंगे।