फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   emergency landing of the plane, Chandigarh to Amritsar, because of bad weather

अमृतसर जा रहे विमान की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बना वजह

Thu, 03 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
emergency landing of the plane, Chandigarh to Amritsar, because of bad weather
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : File Photo
खराब मौसम होने के कारण बुधवार को दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट की चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। चंडीगढ़ में विमान की लैंडिंग के चलते यात्रियों को अमृतसर पहुंचने में सात घंटे की देरी हुई। 
विज्ञापन


 एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग दोपहर बाद तीन बजे कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग होने के कारण लोकल फ्लाइट का शेड्यूल प्रभावित हो गया। यहां पर मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू की फ्लाइट दो घंटे देरी से पहुंची। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग खराब मौसम के कारण  हुई हैं। स्पाइस जेट की इस फ्लाइट में 184 यात्री सवार थे। जिनको वॉया रोड अमृतसर भेजा गया। 
विज्ञापन


स्पाइस जेट विमानन कंपनी की ओर से अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वोल्वो बस की व्यवस्था की गई। इससे यात्रियों को अमृतसर भेजा गया। इस दौरान यात्रियों का सात घंटे समय अतिरिक्त लगा। इस कारण यात्रियों में रोष था। अमृतसर जाने वाले कुलदीप सिंह ने बताया कि फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने से परेशानी हुई है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तक रीबन 4 बजे के करीब अमृतसर के लिए 184 यात्रियों को रवाना कर दिया गया। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि मौसम खराब  होने के कारण  स्पाइस जेट की फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई हैं। यात्रियों को अमृतसर भेजने की पूरी व्यवस्था एयरलाइंस कंपनी की ओर से  की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed