{"_id":"6129402b08203172f201e621","slug":"eligible-families-will-get-gas-connection-in-a-month-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल का एलान: हरियाणा में एक माह में वंचित परिवारों को मिलेगा गैस कनेक्शन, चलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल का एलान: हरियाणा में एक माह में वंचित परिवारों को मिलेगा गैस कनेक्शन, चलाया जाएगा अभियान
Sat, 28 Aug 2021 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:18 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फसल बीमा योजना से जुड़ी किसानों की समस्याओं को तुरंत हल करने को कहा। वहीं एक नवंबर से पहले जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के हर घर में पेयजल कनेक्शन देने का काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि घरेलू गैस से वंचित पात्र परिवारों को आगामी एक माह में कनेक्शन दिए जाएंगे। सघन अभियान चलाकर उज्ज्वला योजना के तहत संबंधित विभाग यह कार्य करेगा। फसल बीमा योजना से संबंधित किसानों की समस्याओं का समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिशा कमेटी की प्रांत स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर घर में पीने का पानी उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत एक नवंबर से पहले हर गांव के हर घर में पेयजल कनेक्शन देने का कार्य पूरा करें।
विज्ञापन
ढाणी भी कवर की जाएं। जिला स्तरीय दिशा कमेटियों की बैठकें हर तीन माह में अवश्य हों। प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी डीसी को अगली बार जोड़ा जाए। इससे जिलों में आ रही समस्याओं के बारे में तत्काल बातचीत की जा सकेगी। मनोहर लाल ने कोविड महामारी के मद्देनजर स्कूल स्टाफ के लिए विशेष टीकाकरण शिविर लगाने का निर्देश दिया। महामारी के दोबारा उभरने की आशंका के मद्देनजर यह जरूरी है। प्रदेश में कोई भी बच्चा स्कूल शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
गांव स्तर पर ही मिले वृद्धावस्था पेंशन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा सम्मान पेंशन योजना का लाभ बुजुर्गो एवं अन्य लाभार्थियों को गांव स्तर पर ही देना सुनिश्चित करें। हर गांव में बन रहे नए ग्राम सचिवालयों में कॉमन सर्विस सेंटर का प्रावधान किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।