फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elevator uncontrollable due to technical fault, two employees jumped, third hit with garder, died

तकनीकी खराबी से लिफ्ट बेकाबू, दो कर्मचारी कूदे, तीसरे का सिर गार्डर से टकराया, मौत

Tue, 28 Dec 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Elevator uncontrollable due to technical fault, two employees jumped, third hit with garder, died
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी गांव में धीमान टेंट हाउस में ओपन लिफ्ट से तीन कर्मचारी टेंट का सामान चढ़ा रहे थे। इस दौरान अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह बेकाबू हो गई। दो कर्मचारियों ने दूसरी मंजिल से पहली पर कूद कर जान बचाई, जबकि तीसरा नहीं कूद पाया। उसका सिर तीसरी मंजिल पर लगे गार्डर से जा टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश मेहता (49) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने टेंट हाउस मालिक हरकेश सिंह उर्फ केसर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-304 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गणेश की तीन लड़कियां हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें अस्पताल से मिली। सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जबकि एएसपी साउथ/वेस्ट मृदुल, सेक्टर-36 थाना प्रभारी जसपाल सिंह और सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि धीमान टेंट हाउस में काम करने वाले तीन लोग ओपन लिफ्ट से सामान दूसरी मंजिल पर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह बेकाबू हो गई। उन्होंने लिफ्ट रोकने के लिए बटन दबाया, लेकिन वह नहीं रुकी। जब गणेश के साथ काम करने वालों ने देखा कि उनकी जान खतरे में है तो वह दोनों लिफ्ट से पहली मंजिल पर कूद गए। लेकिन गणेश नहीं कूद पाया और उसका सिर छत पर लगे लोहे के गार्डर से टकरा गया। इसके बाद ऊपर से लिफ्ट आकर जमीन पर गिरी। टेंट हाउस में काम करने वाले गणेश कुमार को लेकर सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गणेश के परिजन थाने के बाहर पहुंच गए और टेंट हाउस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। वह तब तक थाने के सामने से नहीं हटे जब तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed