फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity privatization: Congress started hunger strike, said-BJP should clarify its stand

बिजली निजीकरण : कांग्रेस ने शुरू की भूख हड़ताल, बोले-भाजपा स्पष्ट करे अपना रुख

Thu, 19 Dec 2024 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity privatization: Congress started hunger strike, said-BJP should clarify its stand
चंडीगढ़।
विज्ञापन

बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर-22 में सिविल अस्पताल के पास भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को हड़ताल का पहला दिन रहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की समेत कई पार्षद हड़ताल पर बैठे। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं को चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी है।
लक्की ने बिजली विभाग के निजीकरण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का बिजली विभाग फायदे में है लेकिन उसे बेचा जा रहा है। एक बार बिजली विभाग का निजीकरण हो गया तो चंडीगढ़ में बिजली के दाम, जो अभी देश में सबसे सस्ते हैं, वह देश में सबसे महंगी हो जाएगी। यह केंद्र की साजिश है, जिसके तहत मुनाफा कमाने वाले विभागों को कौड़ियों के दाम बेचा जा रहा है। केंद्र सरकार देश की संपत्तियां अडानी जैसे व्यापारियों को बेच रही है। अब चंडीगढ़ के लोगों पर एक और अडानी को थोप दिया है, जिसे प्रशासन, बिजली विभाग की सारी संपत्तियां सौंप रहा है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पार्टी के पांच कार्यकर्ता अगले सात दिनों तक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


पहले दिन इन नेताओं ने की भूख हड़ताल :
पहले दिन एचएस लक्की के नेतृत्व में पार्षद गुरप्रीत गाबी, जसबीर बंटी, तरुणा मेहता और पूर्व युवा विंग के अध्यक्ष मनोज लुबाना ने दिन भर भूख हड़ताल की। वीरवार को कांग्रेस नेताओं की दूसरी एक टीम इसी स्थान पर दूसरे दिन की भूख हड़ताल पर बैठेगी। लक्की ने घोषणा की है कि चंडीगढ़ कांग्रेस तब तक शहर के नागरिकों के लिए सड़कों पर उतर कर उनके अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी, जब तक प्रशासन इस तरह के जनविरोधी रवैये और फैसलों को वापस नहीं लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed