फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electric Car, Unique Car Invented by Three College Students og Mohali

3 युवाओं ने बना डाली गजब की कार, 100 किमी दौड़ सकती है, न पेट्रोल चाहिए न डीजल

Thu, 11 Oct 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 11 Oct 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Electric Car, Unique Car Invented by Three College Students og Mohali
गजब की कार
तीन युवाओं ने एक गजब की कार बना डाली है, जो 100 किलोमीटर तक दौड़ सकती है और इसके लिए न पेट्रोल चाहिए, न ही डीजल की जरूरत पड़ेगी। एक ओर जहां पेट्रोल, डीजल के ऊंचे दाम लोगों के लिए आफत बने हैं, वहीं चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज झंजेड़ी के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई इलेक्ट्रिकल कार लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन


इसमें लगी बैटरियां चार घंटे में चार्ज हो जाती हैं और करीब सौ किलोमीटर का सफर तय करती हैं। बैटरी से चलने वाली यह कार पेट्रोल और डीजल से काफी किफायती है। हैदराबाद में 27 सितंबर को हुए नेशनल स्तर के मुकाबलों में पूरे देश में इस कार ने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

रेसिंग कार की लुक दी गई है

Electric Car, Unique Car Invented by Three College Students og Mohali
रेसिंग कार
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज झंजेड़ी में हुए टेक फेस्ट में इस कार को प्रदर्शित किया गया। बीटेक मैकेनिकल के पांचवें सेमेस्टर के 14 विद्यार्थियों ने अपने फैकल्टी मेंबर के साथ मिलकर गो कार्ट कार ‘ग्रिफीनो’ तैयार की है।

इस वन सीटर कार को तैयार करने में करीब 2.50 लाख रुपये खर्च हुए। 2 किलोवाट की मोटर का इस्तेमाल इस कार में किया गया है। 3.5 हार्स पॉवर से यह कार 55-60 की स्पीड में चलती है। इसे रेसिंग कार की लुक दी गई है।

कॉलेज के सहयोग से ही इस कार ने पूरे देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज प्रेसिडेंट रछपाल सिंह धालीवाल ने कॉलेज में हुए टेक फेस्ट के दौरान प्रदर्शनी में रखी गई इस कार को चलाया। कार को तैयार करने वाले सभी विद्यार्थी देश के विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed