{"_id":"1fc0c283f81773b2ec53734eca684993","slug":"election-symbols-will-be-released-to-candidates-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों को आज जारी होंगे चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों को आज जारी होंगे चुनाव चिह्न
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Mar 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ-साथ जिन राजनीतिक दलों के पास चुनाव चिह्न नहीं हैं उन्हें उपायुक्त कार्यालय में दिए जाएंगे।
बुधवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। इसके बाद तय होगा कि कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
चंडीगढ़ से 21 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। लेकिन, सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल और बसपा की उम्मीदवार जन्नत जहां का नामांकन मंजूर होने के बाद कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार बीबी बहल और बसपा के कवरिंग उम्मीदवार राम सुमेर मौर्या का नामांकन पत्र रद्द हो गया है।
इससे अब तक चुनाव मैदान में 19 उम्मीदवार ही बचे हैं।