{"_id":"68518dd8989fd916f30e77ef","slug":"election-noise-has-stopped-in-ludhiana-west-by-election-door-to-door-campaigning-will-be-held-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-739742-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में चुनावी \nशोर थमा, आज डोर टू डोर होगा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में चुनावी शोर थमा, आज डोर टू डोर होगा प्रचार
विज्ञापन
-कुल 14 उम्मीदवार मैदान में, 1,74,437 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 19 जून को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 6 बजे बंद हो गया। अब उम्मीदवार और समर्थक अब डोर टू डोर प्रचार करेंगे। जीत के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। प्रत्याशियों ने रोड शो, रैली व जनसभाओं को संबोधित किया। उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस से भारत भूषण आशु, शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह और भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता के बीच प्रमुख मुकाबला है। लुधियाना पश्चिम सीट पर कुल 1,74,437 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 89,602 पुरुष, 84,825 महिला और 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। उपचुनाव के लिए 66 स्थानों पर कुल 194 मतदाता केंद्र स्थापित किए गए हैं। परिणाम 23 जून को आएगा।