फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election enthusiasm in polling parties amid scorching heat

Chandigarh News: भीषण गर्मी के बीच पोलिंग पार्टियों में चुनाव का उत्साह

Sat, 25 May 2024 04:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Election enthusiasm in polling parties amid scorching heat
आज सुबह छह बजे होगी मॉक ड्रिल, सात बजे से शुरू होगा मतदान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में मतदान प्रक्रिया की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भीषण गर्मी के बीच मतदान कराने को लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह है। लू के गर्म थपेड़ों की परवाह किए बिना पोलिंग पार्टियां लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर रवाना हुईं। 25 मई को सुबह छह बजे मॉक ड्रिल होगी और सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा।

शुक्रवार सुबह राज्य की सभी पोलिंग पार्टियां अपने सेंटर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी पहुंच गईं, ताकि शनिवार सुबह निर्धारित समय से मतदान शुरू हो सके। सभी मतदान केंद्रों में कूलर, पानी, शेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ खाने-पीने के सामान की व्यवस्था की गई है ताकि पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। हर बूथ पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही सभी बूथों के आस-पास धारा 144 लगा दी गई है और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। गर्मी के कारण मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बूथों पर पानी व ओआरएस घोल उपलब्ध करवाया गया है। इसी के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ना आए, इसके लिए मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed