फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election commisson ask about CM badal rally report

मुख्यमंत्री बादल की मोहाली रैली पर रिपोर्ट तलब

Tue, 25 Mar 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
election commisson ask about CM badal rally report

मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ), पंजाब ने जहां मोहाली की एसी मंडी में हुई मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैली पर रिपोर्ट तलब की है, वहीं जिला पटियाला स्थित भादसों में कुछ दिन पहले हुई उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की रैली के संबंध में आई जांच अधिकारी की रिपोर्ट को असंतोषजनक करार दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा गत सोमवार को मोहाली की एसी सब्जी मंडी में की गई रैली पर डीसी मोहाली से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


उनके अनुसार इस संबंध में कोई शिकायत तो नहीं मिली है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर डीसी से पूछा गया है कि सरकारी स्थान पर सियासी रैली कैसे हो गई।

साथ ही बताया कि भादसों में हुई उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की रैली में कथित तौर पर परोसी गई शराब के मामले में संबंधित चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई क्लीन चिट से सीईओ कार्यालय संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन लोगों से बात ही नहीं की गई है, जिन्होंने मामला उठाया था। इसलिए संबंधित रिपोर्ट डीसी पटियाला को वापस भेज कर, उन लोगों की टिप्पणी लेने के लिए कहा गया है, जिनके बयान संबंधित मीडिया रिपोर्ट में हैं।


जांच अधिकारी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में शिअद को क्लीन चिट देते हुए कहा गया है कि रैली के दौरान न तो शराब परोसी गई और न ही किसी तरह की आचार संहिता का उल्लंघन हुआ।

रमिंदर सिंह ने कहा कि इस रिपोर्ट को वापस भेजते हुए, मामले में आगामी 48 घंटे में दोबारा जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed