{"_id":"5c88f8c9bdec2214593a86f4","slug":"election-commission-will-surveillance-to-cash-on-carry-more-than-50-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019: 50 हजार से ज्यादा की नगदी रखने पर करना होगा ये काम, वरना पड़ सकते मुसीबत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा 2019: 50 हजार से ज्यादा की नगदी रखने पर करना होगा ये काम, वरना पड़ सकते मुसीबत में
Wed, 13 Mar 2019 10:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने कैश वितरण की निगरानी के लिए उड़न दस्तों की टीमें गठित की हैं। 50 हजार से अधिक नगदी लेकर चलने पर प्रूफ रखना होगा। यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी चंद्र गैंद ने दी। डीसी ने बुधवार को अधिकारियों से बैठक करने के बाद बताया कि नियम के मुताबिक 50 हजार रुपये तक कैश कैरी करने के लिए किसी भी प्रूफ की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
50 हजार से लेकर दस लाख रुपये तक कैश रखने पर साथ में प्रूफ रखना होगा। जिस बैंक से पैसे निकलवाए गए हैं उसकी ट्रांजेक्शन रसीद साथ रखनी होगी। सबूत नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति से बरामद हुए कैश के मामले में पूरी छानबीन की जाएगी। इसके अलावा दस लाख रुपये से ज्यादा कैश के सभी मामले इनकम टैक्स विभाग को जांच के लिए रेफर होंगे। ये सारी प्रक्रिया चुनाव में पैसों के वितरण पर कड़ी निगरानी के लिए अपनाई जाएगी और 24 घंटे सर्विलांस टीमें जांच पर रहेंगी।
विज्ञापन
फिरोजपुर में वोटर रजिस्ट्रेशन मुहिम के तहत बड़ी तादाद में युवाओं को नई मतदाता सूची में शामिल किया गया है। जिले में 18 से 19 साल की उम्र वाले 8764 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। इसमें 5734 पुरुष और 3030 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में 13,570 ऐसे बुजुर्ग मतदाता हैं जिनकी उम्र 80 साल से ऊपर की है। इनमें 6373 पुरुष और 7197 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन